Monday, 20 January 2020

रवीन्द्रनाथ त्यागी शीर्ष एवं सोपान सम्मान - 2020

रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति सम्मान की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ कमलकिशोर गोयनका की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए।

1. 2020-2021 के पुरस्कारों के लिए 2019 के शीर्ष सम्मान से सम्मानित श्रीमती सूर्यबाला की अध्यक्षता में नई निर्णायक समिति गठित की गई है। इसके अन्य सदस्य होंगे - श्री बलराम, श्री लक्ष्मी शंकर वाजपेई, डॉ लालित्य ललित (2018 के सोपान सम्मान से पुरुस्कृत) डॉ कमलकिशोर गोयनका, श्रीमती शारदा त्यागी, डॉ प्रेम जनमेजय। 2018 में श्रीमती चित्रा मुद्गल की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति का कार्यकाल दो वर्ष का था। इस समिति के अन्य सदस्य थे - कमलकिशोर गोयनका, डाॅ. प्रताप सहगल, हरीश नवल, श्रीमति शारदा त्यागी, इंदु त्यागी एवं प्रेम जनमेजय। प्रबन्ध समिति ने अमूल्य योगदान के लिए श्रीमती चित्रा मुद्गल, डॉ प्रताप सहगल, डॉ हरीश नवल एवं श्रीमती इंदु त्यागी का आभार व्यक्त किया।

2. रवीन्द्रनाथ त्यागी सम्मान-2020 के लिए शीर्ष सम्मान की राशि 21000 रुपये के स्थान पर 25,000 रुपये होगी।

3. सम्मान 2020 के लिए संस्तुतियां आमंत्रित हैं। संस्तुतियां 18 मार्च 2020 तक समिति के महासचिव , प्रेम जनमेजय के पते पर तथा परिचय ई-मेल (premjanmejay@gmail.com)द्वारा भी भेजा जा सकता है। अन्य किसी जिज्ञासा के लिए प्रेम जनमेजय से उनके फोन नंबर 9811154440 पर  संपर्क किया जा सकता है। 

4. रवीन्द्रनाथ त्यागी शीर्ष सम्मान सम्मान में पच्चीस हजार रुपए की नगद राशि, श्रीफल, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह  प्रदान किया जाएगा। सम्मान इक्यावन वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के जीवित साहित्यकार को उनके समग्र लेखन पर अखिल भारतीय स्तर पर प्रदान किया जाएगा। शीर्ष सम्मान के लिए रचनाकार के विस्तृत परिचय के रूप में संस्तुतियां किसी के भी द्वारा भेजी जा सकती हैं तथा पुरस्कार समिति स्वयं भी किसी नाम पर विचार कर सकती है।

5. रवीन्द्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान में ग्यारह हजार रुपए की नगद राशि,  श्रीफल,शाॅल एवं स्मृति चिन्ह  प्रदान किया जाएगा। सम्मान पच्चास वर्ष तक आयु के जीवित साहित्यकार को उनके लेखन पर अखिल भारतीय स्तर पर प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के लिए लेखक के विस्तृत परिचय एवं उसकी प्रतिनिधि कृतियों की एक-एक प्रति संस्तुति के रूप में भेजी जाए। इस सम्मान के लिए समिति केवल भेजी गई संस्तुतियों पर ही विचार करेगी।

No comments:

Post a Comment