Monday 20 January 2020

भाजपा मंडल रामपुर ने जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मनाया जश्न

दिल्ली में आज जैसे ही हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नड्डा के पक्ष में नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई मिठाकर तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। 

हिम्फेड के निदेशक नरेश चौहान एचपीएमसी के निदेशक केवल राम बुशैहरी मण्डल के उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, जीया लाल लम्बरदार, सतेंदर मिलर और ऊषा मैहता, महामंत्री जगदीश मैहता, सचिव आशा देवी और हरी सिंह, पार्षद उषा चौहान और मीना कुमारी, मिडिया सचिव मनोज अग्रवाल और दिनेश खमराल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीया लाल जिहान और कश्मीरी जैन, जिला महासू कार्यकारिणी से सुषमा मखैक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कुश ठाकुर, देव कृष्ण भारद्वाज, मोरार कांत भारद्वाज, सुरेश शर्मा,  राम मूर्ती चौहान,  कपिल जगतु, नीना शर्मा, हेमंत शैली, महेंद्र मैहता, जीपी ठाकुर और मस्त राम शर्मा भी मौजूद रहे।।

No comments:

Post a Comment