हिमाचल प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चंडीगढ़ पुस्तक मेला के अवसर पर 2 फरवरी 2020 को पंच नद संस्कृति साहित्य संवाद एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सेवा के प्रशासनिक अधिकारी एवं उपसचिव माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री केवल शर्मा ने अध्यक्षता की।
एनजैडसीसी के निदेशक श्री सौभाग्य वर्धन मुख्य अतिथि रहे ।इस अवसर पर पंच नद की संस्कृति और साहित्य के संबंध में शोध संस्थान नेरी हमीरपुर के निदेशक श्री चेतराम गर्ग और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रियतोष , पंजाब विश्व विद्यालय पंजाब में सीनेट के सदस्य श्री मेहता , हिन्दी विभाग से डा अशोक सभ्रवाल, हिमाचल अकादमी में कार्यकारी परिषद के सदस्य डा इंद सिह ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए। इन वक्ताओं ने हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र की संस्कृति और साहित्य पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डॉ कर्म सिंह ने बताया की की पंचनद क्षेत्र की संस्कृति , पारंपरिक और समकालीन साहित्य का महत्वपूर्ण स्थान है। अतः इस क्षेत्र की संस्कृति , इतिहास, परंपरा और जनजीवन में रीति-रिवाजों का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रहा है। इस दृष्टि से इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और साहित्यिक संपदा से जुड़े बहुत सारे विषय ऐसे है जिनपर अभी भी शोध किए जाने की आवश्यकता है ।उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अनुसंधान कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र की सांझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके और जो हमारी समृद्ध परंपराएं हैं उनके साथ नई पीढ़ी को भी जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन में चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश हरियाणा पंजाब के साहित्यकारों कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं का पाठ किया। कवि सम्मेलन में 60 से अधिक कवियों ने भाग लिया। कवियों में डॉक्टर सुशील हंसरत नरेलवी, नेहा अरोड़ा, कृष्णकांत, चमन शर्मा चमन, राजवीर राज, डॉक्टर उर्मिल कौशिक सखी, गुरदीप गुल, संगीता कुंद्रा, प्रेम विज, प्रज्ञा शारदा, राकेश कुमार सिंह , कृष्ण कुमार तूर जाहिद अबरोल, कृष्ण मोहन पांडे, सुनिधि शर्मा, डेज़ी शर्मा, श्री केवल शर्मा तेजवीर जनरल राजन सुदामा दीपक चनार्थल गुरमीत बेदी शमशेर साहिल बलवंत तक्षक नरेश कुमार अनूप ठाकुर डॉक्टर जगदेव कुमार यश कंसल सुरेंद्र कुमार रवि हरिराम धीमान श्री आदित्य कंसल सुश्री प्रीति शर्मा प्रोफेसर रणजोध सिंह जीवन धीमान कैलाश डोगरा जग्गू नोरिया मदन हिमाचली डॉ आनंद संतोष गर्ग वीरेंद्र शर्मा वीर आदिति गुलेरी ,शैली किरण, भूपेश वैद्य एवं सुरेंद्र कुमार आदि कवियों ने कविता पाठ किया
No comments:
Post a Comment