Monday, 7 September 2020

हिंदी की अनन्त यात्रा



हिंदी की अनंत यात्रा


भाषा किसी देश की पहचान और परिचय होती है। बोली-भाषा मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है। विदेशी भाषा की अपेक्षा व्यक्ति अपनी बोली भाषा में अपने विचारों-भावनाओं का साधिकार, अच्छे तरीके से अच्छी शैली में प्रस्तुत कर सकता है। क्योंकि वह आत्मा से जुड़ी होती है। फिर भाषा का सवाल देश की अस्मिता से भी संबंधित है। इस देश का दुर्भाग्य है कि अपने ही देश में अपनी ही भाषा और बोलियों की दुर्दशा हो रही है। आज के युग के कुछ बेटे-बेटियाँ अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ आते हैं, वैसा ही सलूक हम हिन्दी से कर रहे हैं। इसके लिए और कोई नहीं हम स्वयं ही जिम्मेदार हैं। अपनी माँ से हम दासी सा व्यवहार कर रहे हैं। जबकि मातृ-भूमि, माँ और मातृभाषा को लेकर किसी भी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए। एक विदेशी भाषा जो कि हमें हर पल अपनी गुलामी के दिनों की याद दिलाती है, उसे राजभाषा और राष्ट्रभाषा के समकक्ष स्वीकार करना दासत्व की हीन भावना का परिचायक है। देश को आज़ाद होने को तिहत्तर साल हो गए। हमने अंग्रेज़ों की भौतिक गुलामी से तो आज़ादी पा ली लेकिन अंग्रेज़ी रहन-सहन, भाषा और पाश्चात्य संस्कृति की श्रेष्ठता को स्वीकार करते हुए बंदरी के मरे बच्चे के समान इसे कस कर सीने से चिमटाए रखने में गर्व और गौरव का अनुभव करते हैं। अंग्रेजी के मानसिक दासत्व को न केवल हम ढो रहे हैं, वरन् भावी पीढ़ी को भी हम मलाई परत वाली नौकरियों के लालच में गुलाम बनाने में लगे हुए हैं।

इतिहास इस तथ्य का साक्षी है कि हिन्दी की लड़ाई हिन्दीवालों की अपेक्षा अहिन्दी भाषी राष्ट्रनायकों ने जम कर लड़ी थी। बंगाल के राजा राममोहन राय, बंकिम चन्द्र चटर्जी, केशवचन्द्र सेन, गुजरात के स्वामी दयानन्द सरस्वती, महात्मा गाँधी आदि ने भी अनुभव किया कि यदि हम अपनी बात को भारत के कोने-कोने में पहुँचाना चाहते हैं तो हिन्दी से अच्छा माध्यम और कोई नहीं हो सकता। सन् 1918 में गाँधीजी की अध्यक्षता में इंदौर में जो हिन्दी साहित्य सम्मेलन हुआ था उसमें हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। उसी सम्मेलन में ही दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार के लिए दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा की स्थापना की प्रस्ताव पारित हुई थी और गाँधीजी ने अपने कनिष्ठ पुत्र देवदास गाँधी को इसी काम के लिए मद्रास भेजा था।
गाँधीजी ने उस समय के बहुचर्चित समाचार पत्रिका नवजीवन में लिखा था ‘अगर स्वराज्य करोड़ों भूखों मरनेवालों, निरक्षरों, बहिनों और दलितों के लिए है तो एक मात्र हिन्दी ही देश की राष्ट्रभाषा हो सकती है। तमिलनाडु में राष्ट्रीयता का अलख जगानेवाले तमिल के राष्ट्र कवि सुब्रह्मण्य भारती ने कहा था, ‘‘हिन्दी ही भारत की राष्ट्रभाषा हो सकती है।’’ महाराष्ट्र के सन्त विनोबा ने कहा था, ‘‘हम सब एक हैं यह भाव पैदा करने के लिए कोई साधन होना चाहिए। राष्ट्रभाषा ही वह साधन है। राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी हमारे अंतर्मन की भाषा है।’’
हिन्दी स्वभाव से धर्मनिरपेक्ष और प्रकृति से संघीय है। उसके साथ हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और चरित्र जुड़े हुए हैं। रामधारीसिंह दिनकर ने कहा था-‘‘संस्कृत ने हिन्दी को एक खास एंग से विकसित कर उत्तर भारत को एक ऐसी भाषा दी है जो थोड़ी बहुत सभी भाषाओं में समझी जाती है। सुगमता और सरलता उसकी प्रकृति है।’’ डॉ. कामिल बुल्के ने कहा था-‘‘हिन्दी एक शक्तिशाली भाषा है। उसके विकास के साथ देश का विकास अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है।’’
स्वतंत्रता के बाद पिछले 73 वर्षों से हम 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाते आ रहे हैं। परंतु लक्ष्य प्राप्ति में हम कहाँ तक सफल हुए हैं? 26 जनवरी, 1950 के पहले ही संविधान सभा ने फैसला ले लिया था कि-हिंदी ही राजभाषा होगी। 15 साल तक अंग्रेज़ी उसके साथ चलती रहेगी और उसके बाद सिर्फ हिंदी ही रहेगी। 1965 तक आजादी का उफान अपना आवेग धीरे-धीरे क्षीण होता गया और-भाषा की भी अपनी राजनीति जन्म ले चुकी थी-हिन्दी को लेकर भी राजनीति आरंभ हो गयी थी-संसद में अंग्रेजी को जारी रखने की व्यवस्था कर दी गई। जब तक देश के सभी प्रांतों के लोग हिंदी को न अपना लें-या अंग्रेजी को जारी रखने का विचार बदलकर हिंदी को स्वीकार न कर लें तब तक अंग्रेजी बरकरार रहेगी। इस तरह भारत में दो भाषाएँ चलती रही-हिंदी और अंग्रेजी। 1950 में हिंदी राजभाषा बनी थी और अंग्रेजी सहभाषा, यह स्थिति अब भी है पर केवल संविधान में। असलियत में हिंदी सह भाषा रह गई है, अंग्रेजी ही राजभाषा के रूप में चल रही है।
आज हिंदी प्रांतों में ही कान्वेंट शिक्षा लगातार बढ़ रही है। संपन्न और शिक्षित वर्गों के लिए स्कूली शिक्षा भी अंग्रेजी माध्यम से ही हो सकती है न कि हिंदी। अंग्रेजी आज एक भाषा के रूप में नहीं बल्कि एक माध्यम के रूप में पढ़ाई जा रही है। देश में अब एक नई पीढ़ी तैयार हो रही है जिसकी अपनी कोई भाषा या संस्कृति नहीं है। जो पैंतीस की जगह थार्टी फाइव समझती है। जिसके उच्चारण हिंदी की नहीं अंग्रेजी की वर्तनी के हिसाब से तय होते हैं।
परंतु यह भी नहीं है कि हिंदी का विकास नहीं हो रहा है-प्रयोग नहीं हो रहा है। हिंदी जनभाषा है इसलिए राजभाषा बनी है। राजभाषा के रूप में उसका प्रयोग भी बढ़ रहा है। यह सर्वविदित है कि जब भी अंगे्रजी का मोह खत्म होगा हिंदी ही उसका विकल्प हो सकती है। आजादी की लड़ाई जिस राष्ट्रीय एकता को लेकर लड़ी गई थी-उसमें हिंदी को सभी भाषा-भाषियों ने स्वीकार किया था और वह जनचेतना का वाहक बनी जिसके कारण 26 जनवरी, 1950 में हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी का प्रयोग बढ़ रहा है। उसकी समेकित शब्दावली तैयार की गई है। यदि हम अपनी मानसिकता बदल लें तो स्कूली स्तर पर ही नहीं उच्च शिक्षण और तकनीकी संस्थाओं में भी हिंदी माध्यम को अपनाया जा सकता है-बस इसके लिए हमें मानसिक रूप से तैयार होना है। बस बदलना है तो हमें अपनी मानसिकता।
आइये, आज के इस हिंदी दिवस के पुनीत अवसर पर हम सभी भारतीय यह संकल्प लें कि हिंदी हमारी अस्मिता है, पहचान है। इसे उसकी उचित हक दिलायें और गाँधीजी के स्वप्नों को साकार करें।
 जय हिंद! जय हिंदी!


प्रो. प्रदीप के. शर्मा
कुलसचिव
उच्च शिक्षा और शोध संस्थान
दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा
चेन्नै-17

Friday, 5 June 2020

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 

पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने के लिए मानव जीवन के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (जिसे WED भी कहा जाता है) को 1973 से प्रत्येक 5 जून को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया गया है। कुछ सकारात्मक पर्यावरणीय कार्रवाइयों को लागू करने के साथ-साथ दुनिया भर में आम जनता को जागरूक करने के लिए सरकार या संगठन इसके लिए काम कर रहे हैं। 
विश्व पर्यावरण दिवस के अभियान की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की महासभा के द्वारा 1972 में की गई। यह प्रत्येक वर्ष जून के महीने में 5वीं तारीख को मनाया जाता है। यह मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर निकट भविष्य में पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक वार्षिक अभियान के रूप में घोषित किया गया था। यह दुनिया भर में गर्म वातावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मुख्य उपकरण के रूप में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्मित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के सामने पर्यावरण के मुद्दों का वास्तविक चेहरा देना और उन्हें विश्वभर में पर्यावरण के अनुकूल विकास का सक्रिय प्रतिनिधि बनाने के लिए सशक्त करना था।
यह (विश्व पर्यावरण दिवस) सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने के लिए पर्यावरण की ओर लोगों की धारणा में बदलाव लाने को भी बढ़ावा देता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए विज्ञान, तकनीकी और पर्यावरण के लिए केरल राज्य परिषद द्वारा विभिन्न थीमों या विषयों पर आधारित राज्यस्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।


नामोत्पत्ति :
पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ है परि + आवरण यानी चारो तरफ से घिरा हुआ एक ऐसा आवरण जो जीवन जीने के उपयुक्त बनाती है अर्थात हमारे चारो तरफ पाए जाने वाले पेड़- पौधे, वायु, पहाड़, मिट्टी, नदिया, जंगल, जीव-जन्तु आदि सभी मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते है
यानि बिना पर्यावरण के मानव या किसी भी जीव-जन्तु, पेड़ पौधे, वनस्पति आदि किसी का भी अस्त्तिव नही है सभी एक दुसरे के पूरक है यदि इनमे किसी में भी बदलाव होता है तो इसका असर सभी के ऊपर देखने को मिलता है।

पर्यावरण का ज्ञान:
शिक्षा के माध्यम से पर्यावरण का ज्ञान शिक्षा मानव-जीवन के बहुमुखी विकास का एक प्रबल साधन है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के अन्दर शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संस्कृतिक तथा आध्यात्मिक बुद्धी एवं परिपक्वता लाना है। शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्राकृतिक वातावरण का ज्ञान अति आवश्यक है। प्राकृतिक वातावरण के बारे में ज्ञानार्जन की परम्परा भारतीय संस्कृति में आरम्भ से ही रही है। परन्तु आज के भौतिकवादी युग में परिस्थितियाँ भिन्न होती जा रही हैं। एक ओर जहां विज्ञान एवं तकनीकी के विभिन्न क्षेत्रों में नए-नए अविष्कार हो रहे हैं। तो दूसरी ओर मानव परिवेश भी उसी गति से प्रभावित हो रहा है। आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों का ज्ञान शिक्षा के माध्यम से होना आवश्यक है। पर्यावरण तथा शिक्षा के अन्तर्सम्बन्धों का ज्ञान हासिल करके कोई भी व्यक्ति इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है। पर्यावरण का विज्ञान से गहरा सम्बन्ध है, किन्तु उसकी शिक्षा में किसी प्रकार की वैज्ञानिक पेचीदगियाँ नहीं हैं। शिक्षार्थियों को प्रकृति तथा पारिस्थितिक ज्ञान सीधी तथा सरल भाषा में समझायी जानी चाहिए। शुरू-शुरू में यह ज्ञान सतही तौर पर मात्र परिचयात्मक ढंग से होना चाहिए। आगे चलकर इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार किया जाना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में पर्यावरण का ज्ञान मानवीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
 आज का दिन आप सभी के लिए मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे - इस कामना के साथ आप सभी सुधीजनों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।


           ✍️ डॉ. सुरेन्द्र शर्मा
    शर्मा निवास नमाणा, पत्रालय घूण्ड,
तहसील ठियोग, जिला शिमला  (हि.प्र.) 171220
सम्पर्क सूत्र : 98171-01092

Monday, 27 April 2020

कनका री बडाही

कनका री बड़ाही पई गी
बडने जो हुई जावा त्यार
दराटियाँ अपनियाँ चंडाई लो
तेज करवाई लओ धार
चन्डने वाले बी नी रहे हुण
निहालियाँ बी करी ती बन्द
जलोथरे पथरा पर पलई लो
कने चलाई लो अपना कम्म
अमाँ बापू पहन पाई
सब पूजे खेता परवाथ दिति  लगाई
दिन लगे चार
पर कनक दिति मुकाई
कनक कठि किती
लाई दिति गडयार
गाहने खातर लगी गे करने
ट्रेक्ट्रा रा इनतिज़ार
इतनिया देरा च आया तूफान
कने पया चख नेहरा
सीजी गई सारी कनक
छैब्बर पया बतेरा
खवाड़े रा ज़माना चली गया
तंन्जे बलदां ने गाहन्दे थे गाहण
प्यागा ते संजा तक बलदां जो कुमाई कने
खुश्क हुई जांदे थे प्राण
कड़याठिया ने देंदे थे छेड़ा
कने सूपा ने करदे थे पुनाई
तुपा ने सिरा री हुई जांदी थी पटाक
सुपलिया ने बी करी लैंदे थे छंड फ़ड़ाक
सूपा चकी ने खड़े रहन्दे थे
बागरिया री करदे थे निहाल
घंटे बाद आउँदा था किते ईक लवाटा
निहाली ने हुई जांदा था बुरा हाल
दानेयाँ भरने जो हुँदा था छकू
भुआ टोने जो खारा
बेरड़ा बांदे थे  खेतें
मंडल बी हुँदा था बहुत सारा
खेता रे कंडे कंडे ब्युली थे बांदे
तितरा जे सेल कने पंगयाठु थे बनान्दे
ब्युलिया रे बनाईंदे थे माला जो रस्से
मंडला री बनाइन्दी थी रोटी
स्वाद बड़ा लाजबाब पावें हुन्दी थी मोटी
अजकल ट्रेक्ट्रा ने ही कनका जो गाहन्दे 
कम्म पवे हुई जांदा जल्दी
पर सतवाँ पीपा देंदी हाण
अग्ग सीने च बल्दी
बेशक अजकल सबी चीजां रियाँ
नविंया मशीना आई गियाँ
पर बरोजगारी बदी गई 
पुशतैनी पेशे ख़त्म कराई  गियाँ

✍️ रविंदर कुमार शर्मा