Saturday, 11 April 2020

इंतजार

इंतजार क्या है?
इंतजार से पूछो इंतजार क्या है?
इंतजार क्या है 
मुझसे पूछो ? 
उसके आने से पहले भी 
उसका इंतजार था,                                     
 उसके आने पर भी
उसका ही इंतजार है,      
उसके पास बैठने पर भी
उसका ही इंतजार था ,   
उसके साथ चलने पर भी 
उसका ही इंतजार है,
उसके जाने के बाद भी
उसका ही इंतजार है ,
आज भी उसका इंतजार है, 
जीवन के अंतिम क्षणों तक 
उसका ही इंतजार रहेगा ।।   

✍️ अमित डोगरा

No comments:

Post a Comment