Sunday, 26 January 2020

हिमाचल की बेटी को पद्मश्री अवॉर्ड

पद्मश्री अवॉर्ड से हिमाचल की बेटी कंगना रणौत को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।  
भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। फिल्म इंडस्ट्री से एकता कपूर, करण जोहर, कंगना रणौत और सुरेश वाडकर को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा से हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैं। 

कंगना रणौत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, "मैं यह सम्मान पाकर काफी विनम्र हूं। मैं अपने देश का धन्यवाद देना चाहूंगी जो उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया है। यह पुरस्कार मैं हर उस महिला को, हर बेटी को, हर मां को, हर औरत को, जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार है, जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती है उसे समर्पित करना चाहती हूं।"

No comments:

Post a Comment